Wednesday 5 August 2015

Concentration Power (एकाग्रता) Motivational

Concentration Power (एकाग्रता ) अपनी लाइफ में होनी बहुत जरूरी है ! जिसकी लाइफ में एकाग्रता नही होती वो अपनी पूरी लाइफ में कोई काम कभी सही और श्रेष्ठ तरीके से न तो कर पाया होगा और न कर पायेगा! इसलिए दोस्तों आप अपनी लाइफ में कोई भी काम करे उसे एकाग्रता के साथ करे आप तभी उसे सफल हो पाओगे !
        
        मै आप को एक Example से समझाता हुँ एक बार एक स्कूल में दो लड़के पढ़ते थे एक ही क्लास में ! दोनों लड़के मेहनती थे दोनों बराबर पढ़ाई करते थे जितने घंटे दिन में पहला पढ़ाई करता थे उतने घंटे दूसरा लड़का भी पढाई करता था और दोनों ने साथ में ही Exam दिए परन्तु जब रिजल्ट आया तब पहला लड़का तो पूरी Class में First आया और दूसरा बहुत कम नंबर्स लाकर पास हुआ ! 
    
          ऐसा क्यों हूआ ? ऐसा इसलिए हुआ क्यों की जब दोनों लड़के पढ़ाई करते थे न तब पहला लड़के का Concentration पूरा उसकी पढाई पर रहता था और दूसरा लड़का पढाई तो करता था पर उसका Concentration पूरी तरह से उसकी पढ़ाई में नही रहता था  वह किताबे सामने रखकर पढ़ाई करता था तब उसके दिमाग में ओर भी कई विचार चलते रहते थे जिसकी वजह से वह पूरी तरह से समझ नही पाता था और उसके नंबर्स पहले लड़के से बहुत काम आये ! मेहनत तो दोनों ने की पर दोनों का रिजल्ट अलग-अलग था क्योंकि एक पूरी कंसंट्रेशन के साथ पढ़ाई करता था और दूसरे का कंसंट्रेशन उसकी पढ़ाई में नही होता था ! इसलिए दोस्तों जब भी कुछ काम करे तो उस काम के अलावा कुछ भी विचार अपने दिमाग में न लाये !

          यही चीज हम सब पर भी लागु होती है आप ने कई लोग देखे होंगे जो बहुत आगे निकल जाते है और कुछ बहुत पीछे रह जाते है लाइफ के किसी भी हिस्से में ! यह अंतर कंसेंट्रेशन की वजह से होता है ! इसलिए दोस्तों कुछ भी काम करो जो भी आपका लक्ष्य है जो भी आप की मंजिल है उसे पाने के लिए जब काम करे मेहनत करे तो Full Concentration के साथ करे ! अगर आप ने ऐसा किया न तो आप अपने आप को कुछ समय बाद सबसे आगे खड़ा पाओगे !

Thanks  

No comments:

Post a Comment