Saturday 20 August 2016

फर्क सिर्फ सोच का होता है(Sweat Short Story)

एक छोटा सा बच्चा अपने दोनों हाथो में एक एक सेब लेकर खड़ा था 
उसके पापा ने मुस्कराते हुए कहा कि बेटा एक सब मुझे दे दो 

इतना सुनते ही उस बच्चे ने एक सेब को दांतो से कुतर लिया 
उसके पाप कुछ बोल पाते उसके पहले ही उसने अपने दूसरे सेब को भी दांतो से कुतर लिया।

अपने छोटे से बेटे की इस हरकत को देखकर बाप ठगा सा रह गया और उसके चेहरे पर मुस्कान गायब हो गई थी। 
तभी उसके बेटे ने अपने नन्हे हाथ आगे की ओर बढ़ाते हुए पापा को कहा 
पाप ये लो ये वाला ज्यादा मीठा है. शायद हम कभी कभी पूरी बाते जाने बिना निष्कर्ष पर पहुँच जाते है। 

किसी ने क्या खूब लिखा है 
नजर का आपरेशन तो सम्भव है 
पर नजरिये का नही.... ?

फर्क सिर्फ सोच का होता है..... 
वरना, वही सीढ़िया ऊपर भी जाती है और नीचे भी आती है।  

No comments:

Post a Comment